फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम मान अस्पताल में भर्ती: फोर्टिस मोहाली में चल रहा इलाज, तबीयत बिगड़ने पर स्थगित की थी कैबिनेट मीटिंग

Fri, 05 Sep 2025 10:13 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शुक्रवार रात को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीएम मान को रात को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इससे पहले उनकी तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से शुक्रवार शाम को होने वाली कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया गया था। इस मीटिंग में प्रदेश में बाढ़ के हालातों के चलते ही राहत कार्यों में तेजी लाने के संबंध में चर्चा की जानी थी।

विज्ञापन


फोर्टिस अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियां खड़ी हैं। वहीं पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। अस्पताल के बाहर व मुख्य गेट पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। बता दें कि एक दिन पहले सीएम मान की तबीयत खराब हुई थी, जब वह पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने के लिए जाने वाले थे। 

विज्ञापन
Trending Videos

सीएम मान की जांच के लिए डॉक्टरों की एक टीम गठित की गई है। फोर्टिस अस्पताल की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक उनकी पल्स रेट में सुधार हुआ है। अभी फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में है। मेडिकल टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि पहले चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे, लेकिन डॉक्टर की तरफ से सलाह दी गई कि मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती करवाने की जरूरत है। इसके तुरंत बाद उनको फोर्टिस अस्पताल लाया गया। अस्पताल में सुरक्षा के साथ ही तुरंत जरूरी इंतजाम किए गए, जिसके बाद ही उनका इलाज शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें: बाढ़ वाले गणेश के चरणों में अरदास: केंद्रीय मंत्री शिवराज ने की पंजाब की मदद की अपील, बोले- मैं पंजाबियों को प्रणाम करता हूं
विज्ञापन

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अस्वस्थता के कारण शुक्रवार शाम को होने वाली पंजाब कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया गया था। मुख्यमंत्री ने बाढ़ की स्थिति पर चर्चा और राज्य में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए शाम 4 बजे बैठक बुलाई थी। उनकी स्वास्थ्य स्थिति में कोई सुधार नहीं होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई थी। मुख्यमंत्री मान वायरल बुखार से पीड़ित हैं और वीरवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें