फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं की छात्रा ने किया सुसाइड: समलैंगिक विवाह के दबाव में उठाया खौफनाक कदम, क्या बोला पीड़ित परिवार?

Mon, 02 Nov 2026 06:03 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

समलैंगिक विवाह के दबाव में 10वीं कक्षा की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। 25 साल की युवती पर नाबालिग पर दबाव डालने का आरोप लगा है। पंजाब के लुधियाना से यह मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
दसवीं की छात्रा ने किया सुसाइड - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के बस्ती जोधेवाल थाने के अधीन आने वाले राहों रोड स्थित विष्णु नगर इलाके में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 15 साल की एक दसवीं कक्षा की छात्रा ने अपने ही घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और मातम का माहौल है। 
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने लगाए आरोप
मृतका के परिवार का आरोप है कि गोपाल नगर में रहने वाली एक 25 वर्षीय युवती उनकी बेटी पर लगातार समलैंगिक विवाह करने का दबाव बना रही थी, जिसके कारण वह गंभीर मानसिक प्रताड़ना से गुजर रही थी और इसी मानसिक तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने मृतक ग्रीतिका के पिता सुनील की शिकायत पर टिब्बा रोड गोपाल नगर निवासी ईशू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस आरोपी युवती को कर रही तलाश 
मृतका के पिता सुनील कुमार ने पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया कि वह खुद एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे उनकी बेटी ने अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और पंखे के सहारे फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने अंदर झांककर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 

इंस्टाग्राम पर युवती से हुई थी दोस्ती 
पिता ने पुलिस को दी शिकायत में यह भी खुलासा किया कि उनकी बेटी की करीब पांच-छह महीने पहले इंस्टाग्राम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए गोपाल नगर की रहने वाली एक 25 साल की युवती से दोस्ती हुई थी। यह दोस्ती धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि आरोपी युवती उनकी नासमझ बेटी को अपने जाल में फंसाकर लगातार समलैंगिक विवाह करने के लिए मजबूर करने लगी। जब उनकी बेटी ने इससे इंकार किया और दूरी बनानी चाही, तो आरोपी ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया, जिससे तंग आकर किशोरी ने मौत को गले लगा लिया। 

इस पूरे प्रकरण की जांच कर रहे इन्वेस्टिगटिंग ऑफिसर एसआई सुखविंदर सिंह ने मीडिया को जानकारी दी है कि पुलिस की शुरुआती जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती शातिर किस्म की है और वह पहले भी एक-दो अन्य लड़कियों को इसी तरह अपने जाल में फंसाकर समलैंगिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर चुकी है। उसके खिलाफ पहले भी इस तरह की हरकतें करने की शिकायतें सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहनता से तफ्तीश कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है ताकि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें