झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब बंद
झोटा हत्याकांड को लेकर आज पंजाब बंद रहा। विभिन्न संगठनों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए रोष जाहिर किया। इस दौरान कई जगहों पर स्कूल बंद रहें। वहीं, मानसा शहर लगातार तीसरे दिन पूरी तरह बंद रहा। इसके अलावा, मानसा क्षेत्र के सभी शहरों और कस्बों में आज बंद के आह्वान को भारी समर्थन मिला। पंजाब में इस बंद का आह्वान मानसा में परविंदर सिंह 'झोटा' की याद में बनाई गई 31 सदस्यीय समिति ने किया है; इस समिति में उनके पिता, भीम सिंह फौजी भी शामिल हैं।
पढ़ें पूरी खबर
मोहाली में अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
मोहाली पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 पिस्टल और 20 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मध्य प्रदेश के इंदौर और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से सस्ते दाम पर आधुनिक पिस्टल खरीदकर मोहाली, खरड़ और आसपास के इलाकों में महंगे दाम पर सप्लाई करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के हिसार का सचिन उर्फ बच्ची, फतेहगढ़ साहिब का महकदीप सिंह उर्फ महिक और मोगा का हरमनप्रीत सिंह उर्फ हनी शामिल हैं।
पढ़ें पूरी खबर
कनाडा में 17 भारतीय युवा वांछित
कनाडा में फिरौती और गोलीबारी की घटनाओं को लेकर कैलगरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 वांछित व्यक्तियों की तस्वीरें और पहचान संबंधी विवरण जारी किए हैं। पुलिस के मुताबिक, लंबी जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों के आधार पर इन व्यक्तियों को फिरौती और गोलीबारी से जुड़े 59 मामलों की जांच में वांछित किया गया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए आम लोगों से सहयोग मांगा है। जारी जानकारी के अनुसार, इनमें से अधिकतर युवा स्टडी परमिट पर पढ़ाई करने के लिए कनाडा पहुंचे थे, लेकिन पुलिस का आरोप है कि इनमें से कई कथित तौर पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गए।
पढ़ें पूरी खबर
पंचकूला स्वास्थ्य विभाग में 25 लाख का घोटाला
पंचकूला स्वास्थ्य विभाग के अकाउंट्स ब्रांच में डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) के ट्रेनी डॉक्टरों के फंड में करीब 25 लाख रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। मामले के उजागर होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया और जांच तेज कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी ऑपरेटर के बैंक खातों की स्टेटमेंट की जांच शुरू कर दी है। वहीं, सेक्टर-7 थाना पुलिस भी मामले का सत्यापन कर रही है।
पढ़ें पूरी खबर
पंजाब समेत चंडीगढ़ में हुई बारिश
पंजाब समेत ट्राईसिटी में गुरुवार सुबह बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। वहीं, पंजाब में कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे हैं। बारिश के बाद हवा में ठंडक महसूस हुई और मौसम में सर्दी की आहट नजर आने लगी। घरों से काम के लिए निकले लोगों को भी बदले मौसम का एहसास हुआ। बारिश के बाद आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट की संभावना बनी हुई है।
पढ़ें पूरी खबर