फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में 11 मिनट में 15 स्कूलों को धमकी: मचा हड़कंप, चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट; जांच में नहीं मिली संदिग्ध वस्तु

Thu, 15 Oct 2026 01:48 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एक साथ कई स्कूलों के नाम सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई। बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की मौजूदगी में की गई जांच का उद्देश्य स्कूल परिसरों में किसी संदिग्ध वस्तु या संभावित खतरे का पता लगाना था।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के स्कूलों को धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में वीरवार दोपहर उस समय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जब शहर के 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचनाएं सामने आईं। 
विज्ञापन


दोपहर 12:29 बजे से 12:40 बजे के बीच पुलिस कंट्रोल रूम तक एक के बाद एक सूचनाएं पहुंचीं। मामला स्कूलों की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड को सक्रिय किया गया। संबंधित थाना पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी स्कूलों में पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया। शहर के अलग-अलग सेक्टरों में स्थित सरकारी और निजी स्कूलों के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने सुरक्षा जांच पर ध्यान केंद्रित किया।

एक साथ कई स्कूलों के नाम सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई। बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की मौजूदगी में की गई जांच का उद्देश्य स्कूल परिसरों में किसी संदिग्ध वस्तु या संभावित खतरे का पता लगाना था। हालांकि पुलिस की ओर से स्कूल में चलाए गए जांच अभियान के दौरान इस तरह की कोई भी संदिग्ध वस्तु प्राप्त नहीं हुई। मामले में चंडीगढ़ पुलिस स्कूलों को मेल से आई धमकी भेजने वाले का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

11 मिनट में 15 स्कूलों को मिलीं धमकी 
पुलिसकर्मियों के बीच साझा किए गए संदेशों के अनुसार, दोपहर 12:29 से 12:40 बजे के बीच 15 स्कूलों को लेकर बम की धमकी संबंधी सूचनाएं दर्ज की गईं। इनमें सेक्टर-19 स्थित गवर्नमेंट मॉडल स्कूल, मनीमाजरा का रिम्ट स्कूल, सेक्टर-46 का आशियाना स्कूल, सेक्टर-23 और सेक्टर-56 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-28 का सेंट सोल्जर स्कूल, सेक्टर-41 का शिवालिक स्कूल और सेक्टर-20डी का सरकारी स्कूल शामिल हैं।

इसके अलावा सेक्टर-37 के सेंट पीटर स्कूल और प्लेवे स्कूल, सेक्टर-33 का गवर्नमेंट मॉडल स्कूल, सेक्टर-26 का सेंट जोहान स्कूल, सेक्टर-29 का ट्रिब्यून स्कूल, सेक्टर-44 के सेंट जोसेफ स्कूल और कुंदन स्कूल तथा सेक्टर-31 के एयरफोर्स स्कूल के नाम भी सूची में शामिल हैं।

सूचना मिलते ही सक्रिय हुआ पुलिस अमला
धमकी संबंधी सूचनाएं मिलने के बाद संबंधित पुलिस वाहनों, एरिया इंस्पेक्टरों और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद ऑपरेशन सेल, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीमों के साथ संबंधित थाना पुलिस ने स्कूल परिसरों का मुआयना किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

मनीमाजरा के स्कूल को भी आई मेल
मनीमाजरा के आरआईएमटी वर्ल्ड स्कूल को वीरवार को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिली। स्कूल की प्रिंसिपल ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डीएसपी राम गोपाल और मनीमाजरा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बम निरोधक दस्ते सहित अन्य टीमों को भी जांच के लिए बुलाया गया।

सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल के सभी बच्चों को घर भेज दिया गया। पुलिस ने पूरे स्कूल परिसर की गहन जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एहतियाती सुरक्षा कदम उठाए गए हैं। पुलिस धमकी भरी ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है और मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्कूल के आसपास पुलिस तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें