फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती के बदले नियम: नेगेटिव मार्किंग के साथ हुए ये बदलाव, जानें क्या हैं नए नियम?

Thu, 06 Aug 2026 03:00 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़

सार

अभ्यर्थियों को अब परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी तीन भाषाओं में देने का विकल्प मिलेगा। आवेदन के समय ही भाषा का चयन करना होगा और बाद में उसमें किसी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस भर्ती के बदले नियम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ पुलिस में ग्रुप-सी (एग्जीक्यूटिव) पुरुष एवं महिला कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। केंद्र सरकार ने कांस्टेबल भर्ती (तृतीय संशोधन) नियम, 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। नई व्यवस्था के तहत अब भर्ती प्रक्रिया में इंटरव्यू पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। 

विज्ञापन


अंतिम चयन केवल लिखित परीक्षा और निर्धारित बोनस अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट से होगा। नई भर्ती प्रक्रिया ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट  की ट्रांसपेरेंट रिक्रूटमेंट प्रोसेस गाइडलाइन के अनुरूप होगी। इसका उद्देश्य चयन प्रक्रिया में मानवीय हस्तक्षेप को कम करना और पूरी भर्ती को अधिक पारदर्शी बनाना है।

नेगेटिव मार्किंग होगी लागू 
नई अधिसूचना के मुताबिक अभ्यर्थियों के लिए 100 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट  या ओएमआर शीट के माध्यम से कराई जा सकेगी। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय  होंगे। इस बार पहली बार गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू की गई है, जिससे केवल अनुमान लगाकर उत्तर देने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

अभ्यर्थियों को अब परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी तीन भाषाओं में देने का विकल्प मिलेगा। आवेदन के समय ही भाषा का चयन करना होगा और बाद में उसमें किसी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। इससे विभिन्न भाषाई पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों को सुविधा मिलेगी। भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को ही अगले चरण यानी फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी। 

सबसे अहम बदलाव इंटरव्यू को पूरी तरह समाप्त करना है। पहले चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार का चरण शामिल रहता था, लेकिन अब इसे पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। अधिकारियों का मानना है कि इससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और किसी भी प्रकार के पक्षपात या मानवीय हस्तक्षेप की संभावना न्यूनतम रहेगी।
 
क्या होगा फायदा?
नई व्यवस्था से भर्ती प्रक्रिया अधिक निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध होने की उम्मीद है। इंटरव्यू समाप्त होने से व्यक्ति पर मूल्यांकन की संभावना खत्म होगी, जबकि नेगेटिव मार्किंग और तीन भाषाओं में परीक्षा की सुविधा से चयन प्रक्रिया की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें