चंडीगढ़ सेक्टर-37 के आयुष केंद्र में शहर का पहला नेचुरोपैथी अस्पताल खुलेगा। इसके निर्माण की योजना 2019 से अटकी हुई थी। अब पेड़ों को बचाने के लिए नक्शा बदलने के बाद योजना को मंजूरी मिल गई है। दो साल में इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
चंडीगढ़ में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए सेक्टर-37 स्थित आयुष केंद्र परिसर में 25 बेड का नेचुरोपैथी अस्पताल बनाया जाएगा। 2019 में तैयार हुई इस योजना को अंतिम मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
अस्पताल के नए नक्शे में परिसर के हरे पेड़ों को सुरक्षित रखते हुए निर्माण करने की व्यवस्था की गई है। बिल्डिंग प्लान पास होने के बाद काम शुरू होगा। इसे डेढ़ से दो साल में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
आयुष निदेशक डॉ. अतुल ढाकणे ने बताया कि पुराने नक्शे के अनुसार अस्पताल बनाने पर परिसर के कई पेड़ निर्माण की जद में आ रहे थे। इस कारण योजना पर आपत्ति लगी थी। अब नक्शे में बदलाव कर दिया गया है, जिससे एक भी पेड़ काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
आप भी जाने नेचुरोपैथी में कैसे होता है इलाज
नेचुरोपैथी यानी प्राकृतिक चिकित्सा में शरीर की प्राकृतिक रूप से स्वस्थ होने की क्षमता को ध्यान में रखकर उपचार किया जाता है। इसमें मिट्टी, पानी, हवा, धूप और आहार के साथ योग और मालिश जैसी विधियों का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मरीज की स्थिति के अनुसार उपचार की योजना बनाई जाती है।
अस्पताल में इन उपचारों पर रहेगा जोर
मड थेरेपी: मिट्टी के इस्तेमाल से की जाने वाली चिकित्सा।
हाइड्रोथेरेपी: पानी के अलग-अलग तापमान और तरीकों से उपचार।
डाइट थेरेपी: बीमारी और जरूरत के अनुसार खानपान में बदलाव।
योग एवं प्राणायाम: शारीरिक सक्रियता और मानसिक तनाव कम करने में मदद।
मसाज थेरेपी: शरीर की मांसपेशियों और जोड़ों को आराम देने के लिए मालिश।