फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के 60 हजार करोड़ तुरंत जारी करे केंद्र: वित्त मंत्री चीमा बोले- GST से हुआ 1 लाख 11 हजार करोड़ का नुकसान

Thu, 21 Aug 2025 05:08 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भाजपा की केंद्र सरकार जीएसटी में लगातार संशोधन कर रही है लेकिन अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। राज्य सरकारों का नुकसान हो रहा है। इस नुकसान की भरपाई करने का केंद्र सरकार कोई प्रयास नहीं कर रही है। यह आरोप पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने लगाए हैं। 
विज्ञापन
हरपाल चीमा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने केंद्र भाजपा सरकार से पंजाब का 60 हजार करोड़ रुपये तुरंत जारी करने की मांग की है। मंत्री चीमा का आरोप है कि जब से जीएसटी सिस्टम लागू किया गया है तब से पंजाब को बड़ा नुकसान हुआ है। पंजाब को जीएसटी लागू करने से अभी तक 1 लाख 11 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। केंद्र सरकार जीएसटी सिस्टम में कोई न कोई संसोधन करती रहती है, लेकिन आज तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। 

विज्ञापन


चीमा ने आरोप लगाया कि देश के टैक्स भरने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा है। देश के सिस्टम को बर्बाद करने का काम किया जा रहा है। ऐसे बहुत सारे राज्य हैं जिनका केंद्र सरकार के फैसलों की वजह से उनके रेवेन्यू में नुकसान हो रहा है। उस नुकसान की भरपाई करने से केंद्र सरकार ने अपने हाथ खींच लिए हैं। 
 

एक दिन पहले बुधवार को केंद्र सरकार के साथ कंपनसेशन सेस की मीटिंग थी तब उसमें कहा गया कि जो कंपनसेशन सेस का लोन राज्यों को दिया गया था उस लोन की 31 अक्तूबर को सीमा खत्म हो जाएगी। 
विज्ञापन


ऐसे में केंद्र सरकार के पास पंजाब सरकार का 50,000 करोड़ जीएसटी का बकाया है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने पंजाब के आरडीएफ का 8000 करोड़ रुपये ने रोक रखा है। 1000 करोड़ रुपये पंजाब की सड़कों का पैसा रुका हुआ है। मंत्री हरपाल चीमा ने केंद्र सरकार से मांग कि है कि पंजाब सरकार का 60 हजार करोड़ का रुका हुआ पैसा जल्द जारी किया जाए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : पंजाब में पांच दिन भारी बारिश: भाखड़ा-पौंग बांधों के फ्लड गेट खोले, सात जिलों में बाढ़; चपेट में सैकड़ों गांव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें