एसआईटी के चीफ एनआरआई मामलों के एडीजीपी प्रवीण सिन्हा ने बताया कि 8 अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इनमें दो एफआईआर जिला पुलिस के पास और छह एफआईआर पंजाब पुलिस के एनआरआई मामलों के विंग के पास दर्ज की गई हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अमेरिका से लौटे युवाओं की शिकायत पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने आठ अवैध ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कसा है। एसआईटी के चीफ एनआरआई मामलों के एडीजीपी प्रवीण सिन्हा ने बताया कि 8 अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
इनमें दो एफआईआर जिला पुलिस के पास और छह एफआईआर पंजाब पुलिस के एनआरआई मामलों के विंग के पास दर्ज की गई हैं। एडीजीपी प्रवीण सिन्हा ने कहा कि राज्य के भोले-भाले लोगों का शोषण करने वाले धोखेबाज इमिग्रेशन सलाहकारों पर शिकंजा कसते हुए पंजाब पुलिस की ओर से गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने इस क्षेत्र में सक्रिय बहुराष्ट्रीय मानव तस्करी नेटवर्क को खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई शुरू की है।
यह कार्रवाई उन भारतीय नागरिकों से संबंधित है, जिन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका से डिपोर्ट किया गया था और वे अमृतसर पहुंचे थे। पंजाब पुलिस ने उन ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बयान दर्ज किए हैं, जिन्होंने उन्हें अमेरिका में अवैध प्रवेश के झूठे वादे करके धोखा किया है। पंजाब पुलिस ने जनता से सतर्क रहने और अवैध इमिग्रेशन या ऐसी किसी अन्य धोखाधड़ी की सूचना अधिकारियों को देने की अपील की है।