फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर हादसा: बेकाबू कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, हिमाचल के दो लोगों की मौके पर मौत

Thu, 21 Aug 2025 05:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब (पंजाब)

सार

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर भयानक हादसा हुआ है। यहां एक बेकाबू कैंटर ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। मरने वाले हिमाचल प्रदेश के हैं। 
विज्ञापन
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन वीरवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कीरतपुर के ग्रामोड़ा से एक किलोमीटर पहले गड़ा के पास स्कूटी सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यहां एक कैंटर (टैंपो) ने स्कूटी सवार दो लोगों को रौंद दिया। मृतकों की पहचान रफीक मोहम्मद (47) निवासी तहसील श्री नैना देवी, जिला बिलासपुर और सुनील कुमार (32) पुत्र कमल देव गांव बरूआ, तहसील दुग्गा, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
बुधवार सुबह करीब 11 बजे सड़क हादसा हुआ है। हिमाचल के कुल्लू से सेब भरकर पंजाब की तरफ जा रहा एक कैंटर (टैंपो) ने गड़ा के पास अनियंत्रित होकर स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के दौरान स्कूटी में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। वहीं कैंटर बीच सड़क पर पलट गया, हालांकि कैंटर चालक को मामूली चोटें आई हैं। 

सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंची, जाम की स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात सुचारू करवाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स कोठीपुरा बिलासपुर भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब में पांच दिन भारी बारिश: भाखड़ा-पौंग बांधों के फ्लड गेट खोले, सात जिलों में बाढ़; चपेट में सैकड़ों गांव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें