फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khanna News: नशे के खिलाफ अभियान... खन्ना पुलिस ने कई ठिकानों पर दी दबिश, संदिग्धों से पूछताछ

Sun, 09 Nov 2025 03:13 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

एसएसपी डॉ. ज्योति यादव के निर्देशों पर खन्ना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कई ठिकानों पर रेड और अभियान चलाया। 
विज्ञापन
तलाशी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएसपी डॉ. ज्योति यादव के निर्देशों पर खन्ना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कई ठिकानों पर रेड और अभियान चलाया। 
विज्ञापन


पुलिस टीम ने शहर के संवेदनशील और संदिग्ध इलाकों में छापेमारी की। कई घरों, ढाबों और सुनसान स्थलों पर गहन तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की और उनकी पहचान की जांच की।
विज्ञापन


एसएसपी ने लगाए दरखास्त राहत कैंप
खन्ना की एसएसपी डा. ज्योति यादव के दिशा निर्देशों पर जिले भर में दरखास्त राहत कैंप लगाए गए। इन कैंपों में अनेक शिकायतें आईं। इनमें से ज्यादातर शिकायतों का निपटारा किया गया। एसएसपी डा. जयोति यादव ने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधा देने के मकसद से कैंप लगाए गए। क्योंकि, बहुत सारी शिकायतें ऐसी होती हैं जो मामूली सी बात को लेकर पुलिस के पास दी जाती हैं। जिसमें संबंधित पक्ष को संतुष्ट करके और दोनों पक्षों को मौके पर बुलाकर उनकी तसल्ली कराने के बाद इनका निपटारा किया गया। लोगों ने राहत कैंप का फायदा लिया। लोग खुश दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें