फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार: अंधेरे में सहरद लांघ भारतीय सीमा में घुसा, BSF जवानों ने पकड़ा

Thu, 30 Oct 2025 07:09 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर)

सार

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा है। वह रात के अंधेरे में बॉर्डर क्रॉस कर भारतीय सीमा में पहुंच गया था। सरहद पर तैनात बीएसएफ से जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फिरोजपुर के जलालाबाद में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय क्षेत्र में अवैध रूप से घुसपैठ करते हुए पकड़ा है। सीमा सुरक्षा बल की तरफ से लखो के बहराम पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत के बाद केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल की 160 बटालियन की बी कंपनी के कमांडेंट के कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, यह घटना 29 अक्टूबर 2025 को लगभग 12:15 बजे सीमा चौकी डीआरडी नाथ के ऑपरेटिंग पोस्ट नंबर 5 पर हुई। ड्यूटी पर तैनात हवलदार शेख हामिद और कांस्टेबल पवन कुमार तिवारी ने सतलुज नदी के किनारे एक पाकिस्तानी नागरिक को संदिग्ध तरीके से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते हुए देखा।

जवानों ने उसे तुरंत हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपनी पहचान इम्तियाज अहमद पुत्र मुनीर अहमद, निवासी गांव परवाल, तहसील नरवाल, जिला शकरगढ़, पाकिस्तान के रूप में बताई।
विज्ञापन


घटनास्थल अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 100 मीटर अंदर, सीमा स्तंभ संख्या 214/13 के पास और बीओपी डीआरडी नाथ से लगभग 1600 मीटर की दूरी पर स्थित है। तलाशी के दौरान उसके पास से कुर्ता, पायजामा, एक जोड़ी चप्पल और एक शॉल बरामद हुआ है।

एसआई मोहिंदर सिंह ने इम्तियाज अहमद को हिरासत में लेने के बाद उसके खिलाफ भारतीय पासपोर्ट अधिनियम-1920 की धारा 3/4 और विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14 के तहत मामला दर्ज कर लिया है व उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

बीएसएफ को सरहद से मिला पाकिस्तानी ड्रोन
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सरहद से एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। आशंका है कि उक्त ड्रोन हेरोइन की खेप भारतीय सीमा में फेंक कर लौट रहा था। इस दौरान तकनीकी गड़बड़ी के चलते आसमान से जमीन पर गिर गया। थाना ममदोट पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बीएसएफ को सूचना मिली थी कि बीएसएफ की बीओपी गट्टी हियात के नजदीक खेत में पाकिस्तान ड्रोन पड़ा है। बीएसएफ ने वहां पहुंचकर तलाशी अभियान चलाकर ड्रोन बरामद किया। यह ड्रोन मेड इन चाइना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें