फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blackout in Punjab: फिरोजपुर में घर पर गिरा ड्रोन, तीन जख्मी, आर्मी कैंप पर मिसाइल हमले की कोशिश नाकाम

Fri, 09 May 2025 10:58 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन हमले की आशंका के चलते पंजाब के कई जिलों में ब्लैकआउट किया गया है। पठानकोट में सायरन बज रहे हैं। फिरोजपुर में ड्रोन हमले की आवाज के साथ पूरे जिले में ब्लैकआउट कर दिया गया है। 
विज्ञापन
फिरोजपुर में घर पर गिरा ड्रोन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच शुक्रवार को पाकिस्तान ने पंजाब के कई शहरों पर ड्रोन मिसाइलों से हमला किया। कई हमलों को एंटी डिफेंस सिस्टम से नाकाम कर दिया गया। फिरोजपुर में ड्रोन से 25 धमाके हुए। फिरोजपुर के खाईफेमिकी में ड्रोन हमले से एक घर पूरी तरह तबाह हो गया। परिवार के लोग बाहर होने के कारण बचाव हो गया। हालांकि, तीन लोग जख्मी हुए हैं। बताया जा रहा है कि फिरोजपुर में तीन मिसाइलें ध्वस्त की गई हैं।

विज्ञापन


फिरोजपुर के गांव खाई फेमिकी में पाकिस्तानी ड्रोन हमले से एक घर इसकी चपेट में आया है। घर पर एक साथ दो ड्रोन हमले हुए हैं। हमले में लखविंदर सिंह समेत तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला भी है। वहीं घर में आग लग गई है। आग की चपेट में घर के बाहर खड़ी गाड़ी भी आ गई। बताया जा रहा है कि ड्रोन हमले के दौरान घर की लाइट जल रही थी। घायलों को इलाज के लिए फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान लखविंदर सिंह, सुखविंदर कौर व मोनू के तौर पर हुई है।

फिरोजपुर के एसएसपी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ड्रोन गिरने से तीन लोग जख्मी हुए हैं। वह अस्पताल में दाखिल हैं। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। अन्य पाकिस्तानी ड्रोन को सेना ने नष्ट कर दिया है। ड्रोन हमले के दौरान क्षेत्र की लाइट जल रही थी, इस पर एसएसपी ने कहा कि धमाके के बाद ही क्षेत्र में ब्लैकआउट कर दिया गया था।
विज्ञापन




वहीं, अमृतसर के छेहरटा इलाके में ड्रोन गिराने की सूचना है। हालांकि, प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। करतारपुर काॅरिडोर के पास और होशियारपुर में आर्मी कैंप के पास भी ब्लास्ट हुआ। गुरदासपुर में भी ड्रोन मिसाइल से हमला किया गया। पठानकोट एयरबेस के पास भी रात को सायरन बजते रहे। इसके अलावा फाजिल्का में भी धमाकों की सूचना है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

इसके अलावा बॉर्डर एरिया पठानकोट में भी सायरन बज रहे हैं। पठानकोट में भी धमाकों की तेज आवाज गूंज रही है और पूरे जिले में ब्लैक आउट है। वहीं रात नौ बजे के बाद अमृतसर में भी ड्रोन अटैक हुआ है। एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन हमला हुआ है। हालांकि एयर डिफेंस सिस्टम ड्रोन हमलों को हवा में ही मार गिराया है। अमृतसर के बाद गुरदासपुर और होशियारपुर में भी ड्रोन हमला हुआ है। 

ड्रोन हमलों का खतरा देखते हुए फिरोजुपर और पठानकोट के अलावा जलालाबाद, होशियारपुर, गुरदासपुर, बटाला, फरीदकोट में भी ब्लैकआउट है। वहीं अभी तक जालंधर, तरनतारन और लुधियाना में स्थिति सामान्य है। वहीं, फरीदकोट में प्रशासन की हिदायत पर रात 8 बजे ही बाजार बंद हो गए और स्ट्रीट लाइट इत्यादि बंद होने की वजह से चारों तरफ अंधेरा छाया हुआ है। रात 9.30 के बाद फरीदकोट में भी ब्लैक आउट किया गया है।

विज्ञापन

बठिंडा में हुए चार से अधिक धमाके
पंजाब के बठिंडा में वीरवार रात को ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेने के लिए पाकिस्तान ने भारत पर कई घंटे तक ड्रोन अटैक किए, जिन्हें भारतीय रक्षा प्रणाली ने हवा में ही नष्ट कर दिया। इन हमलों में नष्ट किए गए मिसाइल व ड्रोन के टुकड़े जिले के विभिन्न गांवों में गिरे जिससे लोगों ने दहशत फैल गई। वीरवार की रात करीब 10:45 बजे हुए हमले के बाद लोग पूरी तरह सक्रिय रहे और शुक्रवार सुबह पता चला कि बठिंडा के बीड़ तालाब बस्ती नंबर 4, गांव तुंगवाली, गांव गहरी भागी व गांव बुर्ज महमा में भारतीय सेनाओं द्वारा हवा में ही रोके गए हमलों में क्षतिग्रस्त बमनुमा चीजों के टुकड़े मिले। इसकी सूचना मिलने के बाद सेना और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच करते हुए बरामद टुकड़ों को सुरक्षित रख लिया है। उल्लेखनीय है कि बठिंडा में एशिया की सबसे बड़ी सैन्य छावनी, वायुसेना स्टेशन, हवाई अड्डा, बड़ा रेल जंक्शन, तेल रिफाइनरी और तेल डिपो के अलावा राष्ट्रीय खाद कारखाना समेत कई अन्य बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठान भी हैं।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में शटर डाउन: सात बजते ही चंडीगढ़ और पंचकूला के बाजार बंद, दुकानों पर लटके ताले, खाली हुआ एलांते मॉल, Video
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें