फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paddy Procurement: राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, परनीत कौर ने धान खरीद न होने पर भगवंत मान को घेरा

Sun, 27 Oct 2024 12:31 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में धान की खरीद न होने के विरोध में किसान सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं, भाजपा नेताओं ने रविवार को इसी मुद्दे पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। भाजपा नेता परनीत कौर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर कई आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
भाजपा नेता परनीत कौर। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में धान की खरीद न होने पर विरोधी पक्ष सत्ता पक्ष पर हमलावर है। वहीं, किसान आज भी सड़कों पर उतरकर धरना दे रहे हैं। बीते तीन दिन से पंजाब में किसानों ने कई जगह हाईवे जाम किए हैं। किसानों के धरने प्रदर्शन रविवार को भी जारी हैं। 
विज्ञापन


इधर, पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को चंडीगढ़ में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिला है। भाजपा नेताओं ने धान खरीद के मुद्दे पर राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा। 
 पटियाला की पूर्व सांसद व भाजपा नेता परनीत कौर ने किसानों के धरने को लेकर कहा कि इसके लिए सरासर भगवंत मान की सरकार जिम्मेदार है। 



परनीत कौर का कहना है कि आज सभी भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वह मुख्यमंत्री भगवंत मान, खाद्य मंत्री और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दें कि धरने पर बैठे किसानों की समस्याओं को तुरंत सुने और हल करें। 
विज्ञापन


भाजपा नेता परनीत कौर ने कहा कि राज्यपाल पंजाब के मुखिया हैं। इसलिए सभी भाजपा नेताओं ने उनसे मांग की है कि मुख्यमंत्री, फूड मिनिस्टर व अन्य संबंधित अधिकारियों को बुलाएं और उनको आदेश दिए जाएं कि जल्द से जल्द धान की खरीद शुरू कराई जाए और दिवाली से पहले किसानों की फसल को खरीद कर उन्हें घर भेजें। 

परनीत कौर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में धान खरीद न होने के लिए 100 प्रतिशत जिम्मेदार भगवंत मान की सरकार है। आप सरकार है। क्योंकि इन्होंने समय रहते धान की लिफ्टिंग और उठान के लिए कोई इंतजाम नहीं किए। ऐसे में अब अपनी गलती को छुपाने के लिए केंद्र सरकार पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें