महेंद्र पांडे, चंडीगढ़ भजापा के नए प्रभारी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारियों व सह प्रभारियों की नियुक्ति की सूची जारी की। इसमें चंडीगढ़ भाजपा के प्रभारी को भी बदल दिया गया है। अब महेंद्र पांडे को चंडीगढ़ का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी गाजियाबाद से सांसद अतुल गर्ग के पास थी।
महेंद्र पांडे को चंडीगढ़ का प्रभार ऐसे समय में सौंपा गया है, जब नगर निगम चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दिसंबर में प्रस्तावित नगर निगम चुनाव को देखते हुए नई नियुक्ति को संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए प्रभारी के सामने संगठन को चुनाव के लिए तैयार करने से लेकर वॉर्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी रहेगी।