फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में भारत टैक्सी की लांचिंग आज: प्रशासक करेंगे फ्लैग-ऑफ, कार्यक्रम से पहले पार्किंग खाली करवाई

Fri, 18 Sep 2026 12:52 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भारत टैक्सी को सहकारी मॉडल पर आधारित तकनीक-संचालित मोबिलिटी पहल के रूप में शुरू किया जा रहा है। इसमें ड्राइवर सदस्य मॉडल के केंद्र में होंगे और उन्हें प्लेटफॉर्म में भागीदारी व हिस्सेदारी का अवसर देने पर जोर है।
विज्ञापन
सेक्टर 9 में खाली पड़ी पार्किंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में आज भारत टैक्सी की शुरुआत होगी। सेक्टर-9 के मल्टीपर्पज हॉल के बेसमेंट में आयोजित कार्यक्रम में इसका डिजिटल शुभारंभ होगा। इसके बाद प्रशासक गुलाब चंद कटारिया भारत टैक्सी वाहनों को फ्लैग-ऑफ करेंगे। यह कार्यक्रम शाम चार बजे होना है। 
विज्ञापन


इससे पहले सुबह ही सेक्टर-9 में हाउसिंग बोर्ड के सामने की पार्किंग को पूरी तरह से खाली करवा लिया गया। यहां दो पुलिस वालों को सुबह से ही तैनात कर दिया गया था, जिससे कोई भी व्यक्ति यहां अपनी गाड़ी को न पार्क सके। प्रशासन के इस कदम से स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

गौरतलब है कि इस पार्किंग में जिम जाने वाले, रेस्टोरेंट में आने वालों के साथ ही कई उद्यमी अपनी गाड़ियां खड़ी करते हैं।   

कार्यक्रम यूटी के सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता एवं नगर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


भारत टैक्सी को सहकारी मॉडल पर आधारित तकनीक-संचालित मोबिलिटी पहल के रूप में शुरू किया जा रहा है। इसमें ड्राइवर सदस्य मॉडल के केंद्र में होंगे और उन्हें प्लेटफॉर्म में भागीदारी व हिस्सेदारी का अवसर देने पर जोर है। यानी ड्राइवर केवल सेवा देने वाले नहीं बल्कि सहकारी व्यवस्था से जुड़े हितधारक होंगे।

सहकारिता को मोबिलिटी से जोड़ने की पहल
चंडीगढ़ में भारत टैक्सी की शुरुआत के साथ सहकारी मॉडल का विस्तार मोबिलिटी क्षेत्र में होगा। प्रशासन के अनुसार पहल में भागीदारी, पारदर्शिता और तकनीक के इस्तेमाल को प्रमुखता दी गई है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ड्राइवर सदस्यों को जोड़ने और सहकारी व्यवस्था में उनकी भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सहकारिता विभाग की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें