फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में सियासी घमासान: मुलाकाती ही जज बन जाएं... डेरा ब्यास प्रमुख और मजीठिया की मुलाकात पर सीएम का तंज

Tue, 03 Feb 2026 09:33 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)

सार

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों सोमवार को पटियाला जेल में बंद बिक्रम मजीठिया से मिलने पहुंचे थे। जेल परिसर से बाहर आने के बाद डेरा प्रमुख ने मजीठिया के खिलाफ लगे आरोपों को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया था।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक ट्वीट के जरिए शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की जेल में हुई मुलाकात पर कड़ा तंज कसा है। 
विज्ञापन


मान ने अपनी पोस्ट में लिखा-कल बन जाएं चाहे आज बन जाएं, अदालतों का वहां रब्ब राखा जहां मुलाकाती ही जज बन जाएं। 



डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों सोमवार को पटियाला जेल में बंद बिक्रम मजीठिया से मिलने पहुंचे थे। जेल परिसर से बाहर आने के बाद डेरा प्रमुख ने मजीठिया के खिलाफ लगे आरोपों को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया था।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए संकेत दिया कि जब जेल में मिलने आने वाले लोग ही आरोपी को 'क्लीन चिट' देने लगें और खुद 'जज' की तरह व्यवहार करें, तो न्याय प्रणाली की गरिमा प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस मुलाकात और डेरा प्रमुख के बयान के कुछ ही घंटों बाद सुप्रीम कोर्ट से मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति मामले में जमानत मिल गई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें