फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में पकड़ा गया ठग: एटीएम कार्ड बदल करता था ठगी, जेब में मिले 40 हजार कैश; दूसरा आरोपी फरार

Mon, 26 Oct 2026 10:17 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला

सार

कपूरथला में सोमवार को एक एटीएम ठग पकड़ा गया। वहीं, उसका दूसरा साथी फरार हो गया। आरोपियों ने महिला का एटीएम कार्ड बदला और भागने लगे। पीड़िता के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
पकड़ा गया एटीएम कार्ड ठग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला शहर में एसबीआई के एटीएम से पैसे निकलवाने आई एक महिला का कथित तौर पर एटीएम कार्ड धोखे से लेकर भाग रहे दो युवकों में से एक को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। लोगों ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान अजय कुमार निवासी संतोखपुरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी की जेब से करीब 15 एटीएम कार्ड और 40 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर लोगों ने पकड़ा आरोपी
जानकारी के मुताबिक, एक महिला एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने पहुंची थी। इसी दौरान दो युवकों ने कथित तौर पर धोखे से उसका एटीएम कार्ड ले लिया और वहां से भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग सतर्क हो गए। लोगों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।

दूसरे व्यक्ति ने भी लगाए ठगी के आरोप
घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य प्रवासी व्यक्ति ने भी आरोप लगाया कि इसी युवक ने उसके एटीएम कार्ड से 17 हजार रुपये निकाले थे। पुलिस अब इन आरोपों की जांच कर रही है। आरोपी के पास से बरामद एटीएम कार्डों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि ये कार्ड किसके हैं और इनका इस्तेमाल किन घटनाओं में हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की जांच
थाना सिटी के एसएचओ रणजीत सिंह ने बताया कि मामले की प्राथमिक जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, ताकि घटना में शामिल दूसरे युवक का पता लगाने के साथ ही अन्य तथ्यों का भी खुलासा किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें