फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेता एएसआई काबू: 25 हजार रुपये लेते विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, दिड़बा में है तैनात

Tue, 03 Nov 2026 12:53 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि किसी अन्य मामले में उसे गिरफ्तार करने के बदले एएसआई तरसेम लाल ने उससे 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत मांगने संबंधी हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी कर ली गई थी।
 
विज्ञापन
arrest - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने दिड़बा में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर तरसेम लाल को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी एएसआई को अनाज मंडी भवानीगढ़ के एक निवासी की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि किसी अन्य मामले में उसे गिरफ्तार करने के बदले एएसआई तरसेम लाल ने उससे 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत मांगने संबंधी हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी कर ली गई थी।

शिकायतकर्ता रिश्वत देने के लिए तैयार नहीं था, जिस कारण उसने विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला के पास शिकायत दर्ज कराई। जिस पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में एएसआई तरसेम लाल को शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें