फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: हथियार तस्करी और हवाला कारोबार से जुड़े नाै आरोपी गिरफ्तार, ड्रग मनी और नशा बरामद

Fri, 04 Jul 2025 01:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

तीन आरोपियों को पांच अत्याधुनिक पिस्तौल (ग्लॉक और चीनी पिस्तौल) और एक किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।  
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय नार्को-आर्म्स मॉड्यूल और एक अंतर-राज्यीय नार्को-हवाला सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पहले मामले में तीन आरोपियों, जिनमें से दो हाल ही में मलेशिया से लौटे हैं, को पांच अत्याधुनिक पिस्तौल (ग्लॉक और चीनी पिस्तौल) और एक किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी पंजाब में हथियार पहुंचाने के लिए पाकिस्तान और मलेशिया में हैंडलर्स के निर्देशों पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन



एक अन्य मामले में दिल्ली, कर्नाटक और दुबई से जुड़े एक नार्को-हवाला नेटवर्क में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिससे 9.7 लाख रुपये की ड्रग मनी और 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों से 1.15 किलोग्राम हेरोइन, 5 पिस्तौल (3 ग्लॉक 9 मिमी और 2 चीनी पिस्तौल कारतूस के साथ) और 9.7 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है। पुलिस थाना सदर और पुलिस थाना इस्लामाबाद, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें