फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की जेलें होंगी हाईटेक: सुरक्षा के लिए AI टेक्नोलॉजी, नई जेल और बैरकें भी बनेंगी, अधिकारियों को निर्देश

Fri, 18 Oct 2024 12:12 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने सूबे की जेलों को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित अत्याधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
जेल - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की जेलें हाईटेक बनेंगी। जेलों में सुरक्षा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का इस्तेमाल होगा। पंजाब के जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने सूबे की जेलों को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित अत्याधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि कैदियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रदेश में नए जेल व बैरकें बनेंगी। विभाग के लिए जरूरी फंड का प्रबंधन करने के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। मंत्री भुल्लर ने वीरवार को जेल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


बैठक में उन्होंने कहा कि जेलों को पूरी तरह अपराध मुक्त करने और मोबाइल जैसे उपकरणों की रोकथाम के लिए नवीनतम तकनीक की आवश्यकता है, इसलिए उन्नत निगरानी उपकरण लगाने का काम पूरा किया जाना चाहिए। भुल्लर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जेलों को पूरी तरह अपराध मुक्त करने के लिए तत्परता से काम करें। साथ ही जेलों में विभिन्न उत्पाद तैयार किए जाएं, ताकि इनको आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इसी प्रकार कैदियों और हवालातियों को बुनियादी सुविधाएं देने के साथ-साथ उनके लिए बनाई गईं भलाई योजनाओं को पूरी तरह लागू किया जाए।

जेल अधीक्षकों ने अपनी-अपनी जेलों से संबंधित समस्याओं के बारे में कैबिनेट मंत्री को अवगत करवाया, जिसमें कैदियों और हवालातियों की बढ़ती संख्या, स्टाफ और संसाधनों की कमी आदि शामिल है। कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार जेल प्रबंधन में सुधार के साथ ही इन समस्याओं के समाधान के लिए तुरंत कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें