पंजाब के रोपड़ में जिला प्रशासन ने आलीशान नौ फार्महाउस पर कार्रवाई करते हुए इन्हें मिट्टी में मिला दिया। लग्जरी सुविधाओं से लैस इन फार्महाउस को अवैध करार देते हुए इनपर कार्रवाई की गई है।
रोपड़ के कंडी क्षेत्र में शिवालिक पहाड़ियों की गोद में बसे जंगलों को तबाह कर बनाए जा रहे लग्जरी फार्मों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। प्रशासन कथित तौर पर अवैध रूप से बनाए गए नौ फार्म हाउस को तहस-नहस कर दिया।
विज्ञापन
वन विभाग की धारा 4 और 5 के नियमों को ताक पर रख कर जंगली क्षेत्र में वन काट कर सड़कें तक बनाई गई और बिजली के कनेक्शन लगाए गए थे। रोपड़ जिला प्रशासन ने अब इन पर कार्रवाई की है। प्रशासन ने पहले इन फार्म हाउस के इंतकाल को ना मंजूर कर दिया था। अब इन्हें गिरा दिया है।
विज्ञापन
जिला योजनाकर विभाग के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान आलीशान सुविधाओं से लैस नौ फार्महाउस को ध्वस्त किया गया। यहां बिजली कनेक्शन काटने के लिए बिजली विभाग को नोटिस जारी किया जा चुका है लेकिन फिर भी बिजली कनेक्शन नहीं काटे गए।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट करनबीर सिंह ने बताया कि कि डीटीपी ऑफिस की ओर से अवैध निमार्ण को ढहाया गया है। डीटीपी जगदीप सिंह ने कहा कि निमयानुसार कारवाई की गई है। इस सबंध में पहले ही नोटिस भी दिए गए थे। यहां न सीएलयू करवाया गया और न ही निमार्ण के लिए मंजूरी ली गई।