फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अबोहर दमकल विभाग को रेस्क्यू टेंडर गाड़ी मिली, आग बुझाने के अलावा आपात स्थितियों में प्रयोग होगी

Tue, 28 Oct 2025 07:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

अबोहर के फायर ब्रिगेड विभाग को सरकार द्वारा अत्याधुनिक फायर ब्रिगेड सौंपी गई है जिसका रस्मी उद्घाटन आप के अबोहर हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने किया।
विज्ञापन
अबोहर में आग बुझाने वाली नई गाड़ी के बारे में बताते अरुण नारंग व फायर अफसर बीरेंद्र सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबोहर के फायर ब्रिगेड विभाग को सरकार द्वारा अत्याधुनिक फायर ब्रिगेड सौंपी गई है जिसका रस्मी उद्घाटन आप के अबोहर हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने किया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंजाब के सभी बड़े शहरों को अत्याधुनिक आग बुझाओ गाड़ियां सौंपी हैं जिसमें अबोहर शहर को भी शामिल किया गया है। यह गाड़ी सिर्फ आग ही नहीं बुझाएगी बल्कि अन्य आपात स्थितियों में भी शहर और गांवों में लोगों की सुरक्षा करेगी। फायर अफसर वरिन्द्र सिंह ने बताया कि इस रेस्क्यू गाड़ी में 1000 लीटर का पानी का टैंक होने के साथ ही आग बुझाने के अन्य यंत्र भी हैं। अगर कोई व्यक्ति डूब रहा है, किसी ऊंचाई पर फंसा हो या किसी वाहन की टक्कर में फंसा हो, यह गाड़ी उससे भी बाहर निकालेगी। इस गाड़ी में सीढ़ी वाली रस्सियां, कटर एवं अन्य सुविधाएं मौजूद हैं। सबसे बड़ी बात यह कि यह गाड़ी चलते-चलते भी आग बुझा सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें