फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम मान का फर्जी वीडियो बनाने वाला बोला: मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, मैं फरीदकोट जेल तोड़कर भागा हूं

Sat, 25 Oct 2025 08:28 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जगमन समरा ने 20 अक्तूबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पंजाब सीएम के दो फर्जी पोस्ट शेयर की थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि विदेश से ये पोस्ट की गई थीं। वायरल पोस्ट में आरोपी ने खुद को कनाडा का नागरिक बताया।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के फर्जी वीडियो मामले में आरोपी जगमन समरा ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर कहा है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उसने खुद को कनाडा का स्थायी नागरिक बताया है। साइबर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


भाजपा ने इस मामले की जांच सिटिंग जज से करवाने की मांग की है। कोर्ट के निर्देशों के बाद सीएम मान की फर्जी वीडियो को फेसबुक से हटा दिया गया है लेकिन आरोपी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर एक्टिव है। एक अन्य पोस्ट में आरोपी ने दावा किया है कि वह फरीदकोट से जेल तोड़कर भागा है। पुलिस उसके गांव में जाकर महिलाओं को तंग न करे क्योंकि इस मामले में उनका कोई लेना-देना नहीं है।

आरोपी ने 20 अक्तूबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पंजाब सीएम के दो फर्जी पोस्ट शेयर की थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि विदेश से ये पोस्ट की गई थीं। वायरल पोस्ट में आरोपी ने खुद को कनाडा का नागरिक बताया। उसने कहा कि उसके खिलाफ पहले भी केस दर्ज हैं। कनाडा सरकार उसे कभी भारत को नहीं सौंपेगी। उसने कहा कि सुपुर्दगी उन मामलों में होती है जब किसी ने सरकार के खिलाफ बहुत बड़ा अपराध किया हो या किसी की हत्या की हो। 
विज्ञापन


पंजाब की साइबर पुलिस व स्टेट क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रहा है। उधर, इस मामले में पंजाब में सियासत भी गरमाई हुई है। भाजपा इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री से इस मामले में सफाई देने की मांग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें