फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में आप नेता की हत्या: हमलावरों ने पहले चढ़ाई गाड़ी, फिर तेजधार हथियारों से उतारा मौत के घाट

Tue, 21 Jul 2026 11:13 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर

सार

पंजाब के होशियारपुर में आप नेता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक सरपंच था जिनकी पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने हत्या कर दी। 
विज्ञापन
पंजाब में आप नेता की हत्या - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होशियारपुर के पास स्थित एक गांव आनंदगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा सरपंच सतपाल सिंह मिंटा की मंगलवार को कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। मृतक के बेटे राहुल ने बताया कि कुछ समय पहले पड़ोसी गांव के कुछ युवकों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें सरपंच सतपाल सिंह ने समझौता करवाया था। 

विज्ञापन




रंजिश में की हत्या 
आरोप है कि उसी समझौते की रंजिश रखते हुए आरोपियों ने मंगलवार को उनके पिता पर हमला कर दिया। परिजनों के अनुसार, हमलावरों ने पहले अपनी गाड़ी सरपंच के ऊपर दो-तीन बार चढ़ाई और उसके बाद तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


आरोपी फरार 
डीएसपी सिटी गुरिंदर सिंह ने बताया कि वारदात के बाद मुख्य आरोपी फरार हो गए। हालांकि, हमलावरों की गाड़ी चला रहे एक युवक को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। झड़प के दौरान उसे भी गंभीर चोटें आई हैं और इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएसपी ने कहा कि आरोपी से इलाज के बाद पूछताछ की जाएगी और उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा माना जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें