फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवनीत बिट्टू के बयान पर गरमाई सियासत: कहा- शिअद से गठबंधन का मतलब ड्रग्स व गैंगस्टरवाद, AAP ने जाखड़ को घेरा

सार

पंजाब में भाजपा और शिअद के बीच गठबंधन को लेकर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने जो बयान दिया है उससे सियासत एक बार फिर गरमा गई है। बिट्टू के बयान को लेकर आप ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ और कैप्टन को घेरा है। 
विज्ञापन
आप प्रदेश महासचिव व मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के बयान पर पंजाब में सियासत गरमा गई है। बिट्टू ने कहा था भाजपा और शिअद के गठबंधन की कोई संभावना नहीं है। जैसे-तैसे कर यदि शिअद सत्ता में आ जाती है तो पंजाब में ड्रग्स, माफिया और गैंगस्टरवाद की वापसी हो जाएगी। बिट्टू के बयान पर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश महासचिव व मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा कि अब तो बिट्टू भी इस बात पर मुहर लगा चुके हैं, ऐसे में अब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह क्या कहेंगे, जो पंजाब में भाजपा-शिअद के गठबंधन की पैरवी कर रहे थे।

विज्ञापन


प्रेसवार्ता के दौरान पन्नू ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्टू ने खुद 2007-17 के अकाली-भाजपा शासन और 2017-22 की नाकाम कांग्रेस सरकार और अब बादलों के साथ कुछ भाजपा नेताओं के गठबंधन के पीछे का सच बेनकाब कर दिया है। बिट्टू ने खुद माना है कि अगर ऐसा गठबंधन होता है, तो पंजाब में ड्रग्स और गैंगस्टरवाद की वापसी होगी।

पन्नू ने कहा कि बिट्टू ने सार्वजनित तौर पर यह कह के गंभीर सवाल खड़े किए हैं कि बादलों के साथ गठबंधन का मतलब पंजाब में चिट्टा (सिंथेटिक ड्रग्स) और गैंगस्टरवाद की वापसी होगी। पन्नू ने कहा कि ये सिर्फ राजनीतिक बयान नहीं हैं। ये कबूलनामे हैं जो साफ करते हैं कि 2007 से 2017 के बीच पंजाब को किसने बर्बाद किया।
विज्ञापन


पन्नू ने रवनीत बिट्टू से सवाल करते हुए कहा कि अगर उन्हें पता है कि पंजाब को ड्रग्स और गैंगस्टर हिंसा में धकेलने के लिए बादल जिम्मेदार हैं, तो पंजाब में कुछ भाजपा नेता उनके साथ गठबंधन की वकालत क्यों कर रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें