फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में भाजपा नेता हिरासत में: पंजाब CM आवास का घेराव; जाखड़, रवनीत बिट्टू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे

Fri, 16 Jan 2026 05:43 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ स्थित पंजाब मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर रहे भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए नेताओं में पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। 
विज्ञापन
सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन करते भाजपा नेता - फोटो : करुण शर्मा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने पंजाब में बिगड़ी कानून व्यवस्था व बढ़ रहे गैंगस्टरवाद के मुद्दे और आप नेता आतिशी की वीडियो वायरल मामले लेकर चंडीगढ़ में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास का घेराव किया। आवास पर तैनात सुरक्षा कर्मी ने उन्हें अंदर जाने रोका तो प्रदर्शनकारी नेता बाहर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक प्रदर्शनकारी वहां डटे रहे इसके बाद पुलिस ने सुनील जाखड़ समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन


सीएम आवास के बाहर धरने में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा समेत बड़ी संख्या में पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता पहुंचे। भाजपा नेताओं ने विभिन्न सवालों से जुड़ा एक ज्ञापन सीएम को सौंपने की बात कही, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें जाने नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें