फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2027: रूठे नेताओं को मनाने के लिए सुखबीर ने जोड़े हाथ... आप, कांग्रेस और भाजपा का क्या है प्लान?

Fri, 08 Aug 2025 03:05 PM IST
अंकेश ठाकुर मोहित धुपड़, चंडीगढ़

सार

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। तमाम राजनीतिक दलों ने चुनाव को लेकर कमर कस ली है। सभी दलों के आगे चुनौतियां कम नहीं हैं। शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल पार्टी के नाराज नेताओं को मनाने के लिए हाथ जोड़ रहे हैं।  
विज्ञापन
शिअद प्रधान सुखबीर बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में सभी सियासी दलों ने मिशन 2027 के लिए कमर कस ली है। सभी दल अपने-अपने संगठनात्मक ढांचों को मजबूती देते हुए कार्यकर्ताओं की फौज को सक्रिय करने में जुट गए हैं। पंजाब में साल 2027 के शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन


दरअसल, आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए सत्ता में वापसी और अन्य दलों के लिए अपने प्रदर्शन को सुधारते हुए सत्ता हासिल करने की बड़ी चुनौती है। इसी चुनौती को पार कर अपना लक्ष्य पाने के लिए सभी दलों का बड़ा भरोसा अपने कार्यकर्ताओं पर है। लिहाजा दलों ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं को एक्शन मोड में आने के लिए निर्देशित कर दिया है।

वर्ष 2022 के चुनाव परिणाम में कुल 117 सीटों में से आप ने 92, कांग्रेस ने 18, शिअद ने 3, भाजपा ने 2 व आजाद व बसपा ने 1-1 सीट जीती थीं। इन आकंड़ों को देखें तो स्पष्ट है कि कांग्रेस, शिअद व भाजपा ने अपना-अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। पिछले चुनाव में खराब प्रदर्शन की एक बड़ी वजह यह भी थी कि इन दलों का संगठनात्मक ढांचा जमीनी स्तर पर बहुत ज्यादा मजबूत नहीं था। लिहाजा सियासी दल पिछली बार की कमजोरियों का आकलन करते हुए इस बार पुरानी गलतियों को दोहराना नहीं चाहते।
विज्ञापन

रुठों को मनाने में जुटी शिअद

हम अगला चुनाव मजबूती से लड़ेंगे। इसके लिए हम अपने संगठन को मजबूत कर रहे हैं। जो लोग नाराज होकर या अन्य किसी कारणवश पार्टी छोड़ गए थे, उनसे मेरी हाथ जोड़ कर विनती है कि अपनी मां पार्टी में वापस आएं। यदि कोई गलती हो गई है तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। पार्टी संगठन को आज अपने सभी पुराने साथियों की जरूरत है। लिहाजा सभी साथी शिअद में लौटें और पार्टी को तगड़ा करें। - सुखबीर बादल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिरोमणि अकाली दल

कांग्रेस लगा रही जोर

पंजाब में संगठन को और मजबूती देने के लिए पूरा जोर लगाया जा रहा है। संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक कमेटी, गांव कमेटी, वार्ड कमेटी, जिला कमेटियां का गठन हो चुका है। सभी कमेटियों के सदस्य जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करें, इसके लिए ब्लॉक कोऑर्डिनेटर व संगठन ऑर्ब्जवर भी तैनात किए हैं। संगठन पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगा। - कैप्टन संदीप सिंह, संगठन महासचिव, पंजाब कांग्रेस
 
विज्ञापन

आप बढ़ा रही कार्यकर्ताओं का हौसला

कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी की रीढ़ हैं, उनकी मेहनत के बूते ही हमने सरकार बनाई थी और आज भी उनकी मेहनत से ही पार्टी आगे बढ़ रही है। हमने अपने सभी विंगों का पुनर्गठन किया है। सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए जा चुके हैं वे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें और पार्टी की नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। नील गर्ग, प्रवक्ता, आप पंजाब

भाजपा समझा रही जिम्मेदारियां

पंजाब में बूथ, मंडल व जिला स्तर पर सभी समितियां गठित की जा चुकी हैं। सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को भी उनकी जिम्मेदारियां समझाई जा रही हैं। प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव भी जल्दी हो जाएगा। पंजाब में भाजपा अपने संगठन को और मजबूत कर रही है। अब हम गांव-गांव पार्टी की सक्रियता को और बढ़ाएंगे। आगामी चुनाव के मद्देनजर सभी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। - विनीत जोशी, प्रवक्ता, पंजाब भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें