पुलिस के मुताबिक उन्हें रात 1:50 बजे (स्थानीय समय) 120 स्ट्रीट के 8400 ब्लॉक में गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर गोलियां चलने की पुष्टि हुई। कर्मचारी अंदर मौजूद थे, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। फ्रंटलाइन इन्वेस्टिगेटिव सपोर्ट टीम जांच में जुटी है, और संभावित मकसद व अन्य घटनाओं से संबंध की पड़ताल कर रही है।
फायरिंग के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सनसनी मचा दी, जिसमें गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में लिखा, 'जय श्री राम, सत श्री अकाल। राम राम सभी भाइयों को। आज सरे में कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग लेते हैं। हमने टारगेट को कॉल किया था, लेकिन रिंग नहीं सुनी। अब भी नहीं माना, तो अगली कार्रवाई मुंबई में होगी। यह धमकी न केवल कपिल शर्मा के लिए, बल्कि मुंबई पुलिस के लिए भी चेतावनी है।