फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का एक्शन: पनीर सप्लाई वाहन को किया जब्त, जांच के लिए भेजे सैंपल

Sat, 03 Oct 2026 01:49 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़

सार

खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, फास्ट-फूड और अन्य खाद्य कारोबारियों को पनीर, दूध और अन्य कच्चा माल अधिकृत व भरोसेमंद सप्लायर से ही खरीदने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर किया जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार सुबह रामदरबार मंडी ग्राउंड में पनीर सप्लाई करने वाले वाहन को रोककर 200 किलो पनीर जब्त किया। खाद्य सुरक्षा टीम ने करीब सुबह 5 बजे बोलेरो पिकअप को जांच के लिए रोका। पूरी खेप को कब्जे में लेकर कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रखा गया है। टीम ने पनीर का सैंपल एनएबीएल से मान्यता प्राप्त खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


 होटल-ढाबों को भी निर्देश
खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, फास्ट-फूड और अन्य खाद्य कारोबारियों को पनीर, दूध और अन्य कच्चा माल अधिकृत व भरोसेमंद सप्लायर से ही खरीदने के निर्देश दिए हैं। खरीद के बिल और इनवॉयस भी सुरक्षित रखने को कहा गया है। पनीर की गुणवत्ता और इस्तेमाल किए जा रहे उत्पाद की जानकारी मेन्यू या परिसर में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने की सलाह दी गई है।

आने वाले दिनों में भी होगी जांच
विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अचानक छापेमारी और जांच जारी रहेगी। इसमें पनीर सप्लायर के साथ होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, फास्ट-फूड आउटलेट और मिठाई की दुकानों को भी जांच के दायरे में रखा जाएगा। खाद्य सुरक्षा से जुड़ी शिकायत एफएसएसएआई फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप पर की जा सकती है। विभाग का हेल्पलाइन नंबर 0172-2782457 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें