पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने आप और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। वहीं, आप पर भी हमला बोला।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह शनिवार को दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में पहुंचे। गुरुद्वारे में नतम्स्क होने के बाद उन्होंने पंजाबियों से एकजुट होकर प्रदेश को नफरत और हिंसा फैलाने वाली ताकतों से बचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान के नाम पर बसे पंजाब में सभी को मिलकर सरबत के भले, सांझीवालता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना होगा।
विज्ञापन
#WATCH दिल्ली: पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने बंगला साहिब गुरुद्वारा में दर्शन किए।
उन्होंने कहा, "गुट्टबाजी नहीं राय में अंतर है। कांग्रेस में तानाशाही की राजनीति नहीं बल्कि समझ की राजनीति है कि हम अपने देश को ऊपर कैसे लेकर जाए... हम सभी एक ही मंच पर… pic.twitter.com/ttm74Ly3k3
परगट सिंह ने कहा कि पंजाब के अधिकारों और हितों के लिए आगे बढ़ने के साथ वैचारिक संघर्ष को भी मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने पंजाब की बुनियादी संरचना पर कट्टरपंथी ताकतों के हावी होने का आरोप लगाते हुए सभी पंजाबियों से मिलकर इसका मुकाबला करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब की पहचान आपसी भाईचारे और सांझी संस्कृति से है, जिसे हर हाल में मजबूत बनाए रखना होगा।
आप और कांग्रेस पर बोला हमला
वहीं, उन्होंने कहा पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी नहीं है। कांग्रेस देश को आगे कैसे बढ़ाए इसको लेकर राजनीति करती है। वहीं, उन्होंने आप और बीजेपी पर हमला बोला। आप सरकार को उन्होंने रेत की दीवार बताया उन्होंने कहा जल्द ही यह दीवार ढह जाएगी। वहीं, भाजपा पर उन्होंने नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया।