फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Deport: अवैध ट्रैवल एजेंटों का नेक्सेस ऑपरेट कर रहे 23 भगोड़े, पंजाब पुलिस ने बनाई हिट लिस्ट

Fri, 07 Feb 2025 08:06 AM IST
निवेदिता वर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

युवाओं को धोखे में रखकर विदेश भेजने का धंधा पंजाब में खूब फलफूल रहा है। परिजन अपनी जिंदगी भर की जमापूंजी लगाकर, कर्ज लगाकर बच्चों को बाहर भेजने के लिए ट्रैवल एजेंटों को पैसा देते हैं। ये ट्रैवल एजेंट युवाओं को डंकी रूट से विदेश भेज देते हैं। अब पुलिस इन अवैध ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कसेगी।
विज्ञापन
अमेरिकी सेना का विमान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के युवाओं को भ्रमा कर उनसे लाखों रुपये ठगकर अवैध ट्रैवल एजेंटों के जरिए विदेश भेजने का सपना दिखने वालों पर पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में जुट गई है। पंजाब पुलिस ने प्रदेश में अवैध ट्रैवल एजेंटों का नेक्सेस ऑपरेट कर रहे 23 गैर कानूनी इमिग्रेशन माफियों की हिट लिस्ट तैयार की है। जिनकी पंजाब पुलिस को तलाश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीस हजार तक का है इनाम

अवैध इमिग्रेशन के नेक्सेस को ऑपरेट करने वाले इन 23 माफियों पर दो या उससे अधिक मामले पहले से ही दर्ज है, कई माफिया ऐसे हैं, जिन पर 7 से 8 मामले दर्ज हैं। पुलिस के रिकॉर्ड में ये माफिया भगोड़े करार दिए गए हैं और इन पर पंजाब पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो ये माफिया ही देश के अलग-अलग हिस्सों में नाम, पता व ठिकाना बदलकर पंजाब में कई अवैध ट्रैवल एजेंटों के संपर्क बनाकर युवाओं को गैर कानूनी तरीके से विदेश भेजने के नेक्सेस को ऑपरेट कर रहे हैं। इन माफियों के लिंक विदेश में भी है, जहां से यह अलग-अलग डोंकी रूट के जरिए युवाओं को लाखों रुपये ठगकर उन्हें विदेश भेजने का काम करते हैं।

अमेरिका से लौटे युवाओं से संपर्क कर जानकारी जुटाएगी पुलिस

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमेरिका से लौटे युवाओं से और उनके परिवार से स्थानीय पुलिस को संपर्क करने के लिए कहा है। डीजीपी ने स्थानीय पुलिस को इन युवाओं से बातचीत कर वह पंजाब से कैसे अमेरिका पहुंचे और गैर कानूनी तरीके से विदेश भेजने के लिए उन्होंने किन लोगों से या अवैध ट्रैवल एजेंटों से संपर्क किया था। उनका पूरा रिकॉर्ड जुटाने केलिए कहा है। आने वाले दिनों में पुलिस प्रदेश के अवैध ट्रैवल एजेंटों पर बड़े स्तर पर कार्रवाई करती नजर आएगी। खुद डीजीपी ने भी बीते दिनों मीडिया से बातचीत में इसके स्पष्ट संकेत दिए थे।

अब इंटर स्टेट इन्फोर्मेशन भी किए जाएंगे साझा

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अवैध ट्रैवल एजेंटों का जाल इस कदर फैला हुआ है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली से लेकर जम्मू तक इनके आपस में लिंक है। अधिकारी ने बताया कि कई बार देखने में आया है कि जैसे पंजाब में इन अवैध ट्रैवल एजेंटों पर कार्रवाई की जाती है और उनके अवैध ऑफिस को बंद करा दिया जाता है तो वह पड़ोसी राज्य हरियाणा या चंडीगढ़ में आकर नए नाम से अपना अवैध ट्रैवल एजेंसी का काम शुरू कर देते हैं। ऐसे में अब पुलिस इस मामले में इंटर स्टेट इन्फोर्मेशन साझा करेगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और अन्य राज्यों की पुलिस ऐसे अवैध ट्रैवल एजेंटों की तलाश के लिए जल्द ही ठोस कदम उठाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें