फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अबोहर में पानी की बारी को लेकर गांव बहादुरखेड़ा में चली गोलियां, तीन लोग हुए घायल; अस्पताल में भर्ती

Fri, 28 Jun 2024 11:57 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

घायल बलदेव सिंह के बेटे जबर सिंह ने बताया कि उनकी गांव बहादुरखेड़ा में जमीन है। आज सुबह उनकी पानी की बारी थी लेकिन उनके रिश्तेदारों ने ही पानी की बारी को लेकर विवाद करते हुए गोलियां चला दी जिससे उसका पिता बलदेव सिंह, भाई गुरजंट सिंह व सतविंद्र सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अबोहर उपमंडल के गांव बहादुरखेड़ा में पानी की बारी को लेकर शुक्रवार सुबह गोलियां चल गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को अबोहर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। तीनों घायल गिदड़बाहा के निवासी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


अस्पताल में दाखिल घायल बलदेव सिंह के बेटे जबर सिंह ने बताया कि उनकी गांव बहादुरखेड़ा में जमीन है। आज सुबह उनकी पानी की बारी थी लेकिन उनके रिश्तेदारों ने ही पानी की बारी को लेकर विवाद करते हुए गोलियां चला दी जिससे उसका पिता बलदेव सिंह, भाई गुरजंट सिंह व सतविंद्र सिंह घायल हो गए। दो को जांघ में व एक को बाजू में गोली लगी। तीनों घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। जबर सिंह ने बताया कि उन्होंने इस बारे पुलिस को पहले ही अंदेशा जता दिया था।
विज्ञापन


इस मामले की सूचना पुलिस अबोहर के पुलिस अधिकारियों को दे दी गई है। हालांकि इस पूरे मामले की पुष्टि पुलिस द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें