बीएसएफ के जवानों ने जब उक्त घुसपैठिए की तलाशी ली तो उसके कपड़ों में से 10-10 रुपये के दो पाकिस्तानी नोट और 100 रुपये का एक नोट बरामद हुआ। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
पठानकोट में भारतीय सीमा क्रास कर रहे एक घुसपैठिए को बीएसएफ ने मार गिराया है। घटना बाॅर्डर पोस्ट ताशपतन के पिल्लर नंबर 10 और 12 के बीच की बताई जा रही है।
विज्ञापन
बीएसएफ के जवानों ने पठानकोट के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को बुधवार सुबह 6 बजे के करीब आते देखा। उक्त घुसपैठिए को बीएसएफ के जवानों ने चेतावनी दे वापिस जाने के लिए कहा। लेकिन, उक्त शख्स नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ता गया। जिसके बाद बीएसएफ जवानों ने घुसपैठिए को ढेर कर दिया। बीएसएफ के जवानों ने जब उक्त घुसपैठिए की तलाशी ली तो उसके कपड़ों में से 10-10 रुपये के दो पाकिस्तानी नोट और 100 रुपये का एक नोट बरामद हुआ। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घुसपैठिए की मौत की खबर बीएसएफ पुलिस थाना नरोट जैमल सिंह को भी दी गई है। मौके पर पठानकोट पुलिस प्रशासन भी पहुंच चुका है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सतर्क बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है।