बीएसएफ जवानों ने रविवार सुबह अमृतसर जिले के रतनखुर्द गांव से सटे एक खेत से टूटी हुई हालत में 01 डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन बरामद किए हैं। बीएसएफ की खुफिया शाखा से मिली सूचना के आधार पर जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर ये ड्रोन बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि सीमा पर तैनात इलेक्ट्रॉनिक काउंटर मेजर की तकनीकी गड़बड़ी के कारण ये ड्रोन गिर गये थे। ये जानकारी जनसंपर्क अधिकारी, पंजाब फ्रंटियर, बीएसएफ ने दी है।
विज्ञापन
बता दें कि रविवार को ही पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान बॉर्डर से नशा तस्करी का काला कारोबार करने वाले तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। तीनों तस्कर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े हैं। अमृतसर सीमा पार ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर की कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10.248 किलो हेरोइन बरामद की है।