फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: भाजपा कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, चुनाव प्रचार से लौट रहा था घर; फ्लाईओवर के पास मिला शव

Sun, 24 May 2026 07:35 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा

सार

 मोगा नगर निगम चुनाव से पहले बीजेपी कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। वह अपने साथी प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने गया था। चुनाव प्रचार के बाद वह घर नहीं लौटा। परिवार के सदस्यों ने जब तलाशा तो उसका शव संदिग्ध अवस्था में फ्लाईओवर के पास पड़ा मिला। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोगा में कोटकपूरा रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज के पास एक खाली प्लॉट से बीजेपी उम्मीदवार के दोस्त का शव मिला है। मृतक खुद बीजेपी का समर्थक है। शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ अमना के तौर पर हुई है। मृतक की उम्र 35 साल बताई जा रही है। 

विज्ञापन


चुनाव प्रचार कर लौट रहा था घर 
परिवार के सदस्यों ने जानकारी देते हुए कहा अमनदीप सिंह अपने दोस्त कृष्ण सैनी, जो कि  बीजेपी से वॉर्ड नंबर 15 से काउंसलर का चुनाव लड़ रहे हैं। उसके चुनाव प्रचार के लिए मोगा आया हुआ था। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद वह रात करीब साढ़े सात बजे अपने गांव महिमे आने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। 
 

विज्ञापन


रविवार को खाली प्लॉट से मिला शव 
इसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू कर दी और पुलिस को मामले की सूचना दी। वहीं, रविवार को परिवार को सूचना मिली कि एक खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। जब परिवार मौके पर पहुंचा तो शव की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ अमना के रूप में हुई। यह दृश्य देखकर परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि मृतक दो बेटियों का पिता था। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

पुलिस कर रही जांच 
डीएसपी जतिंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि परिवार की तरफ से पहले ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी और पुलिस युवक की तलाश कर रही थी। अब युवक का शव खाली प्लॉट से बरामद हुआ है, जिसके बाद गुमशुदगी के मामले में धारा 302 जोड़ दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें