फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंडे से इतना पीटा कि दम तोड़ गया युवक

Tue, 31 Dec 2013 07:52 PM IST
अमर उजाला बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाजी रतन चौक के पास सोमवार देर रात कुछ लोगों ने बर्गर की रेहड़ी लगाने वाले एक 18 वर्षीय युवक की डंडे से पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


युवक के बड़े भाई ने उसे गंभीर अवस्था में  सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने कि रंजिश के कारण युवक की हत्या की आशंका जताई है। थाना कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

गुरु की नगरी निवासी मृतक के भाई दुलारा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 वर्षीय छोटू कुमार उर्फ बिंदेश्वर हाजीरतन चौंक के पास बर्गर की रेहड़ी लगाता था।
विज्ञापन


वह सोमवार को काम खत्म करने के बाद करीब 10 बजे घर जा रहा था। जैसे ही वह गुरु की नगरी जाने वाली रोड पर पहुंचा। कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पीछे से उस पर डंडों से हमला कर दिया और फरार हो गए।

सिर पर डंडा लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। छोटू के घर न पहुंचने पर बड़ा भाई दुलारा कुमार ने जब उसकी तलाश की तो उसे रोड पर खून से लथपथ पड़े देखा। दुलारा ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल चौकी प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के भाई दुलारा के बयान के आधार पर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

इसके अलावा कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। थाना कोतवाली पुलिस के इंचार्ज दिनेश शर्मा का कहना था कि इस ब्लाइंड मर्डर को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें