फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्कर को रात भर थाने में पीटा

Mon, 30 Dec 2013 10:04 PM IST
बठिंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के आरोप में हिरासत में ली गई फूस मंडी की आशा वर्कर को थाना कोटफत्ता में रात भर रख कर उसकी पिटाई की गई। पुलिस की इस बर्बरता का खुलासा होने पर थाने के एसएचओ और एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन


मामले में एसएसपी के निर्देश पर दोनों के खिलाफ एससी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। फूस मंडी के सुरजीत सिंह ने 27 दिसंबर को गांव की आशा वर्कर अमरजीत कौर पर उसके घर से आठ तोला सोना और दस हजार रु पये चोरी करने का मामला कोटफत्ता थाने में दर्ज कराया था।

शनिवार को एएसआई दर्शन सिंह अमरजीत कौर को थाने ले गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एएसआई ने उसे रात भर थाने में रखा और महिला पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर लॉकअप में उसकी बेरहमी से पिटाई की।
विज्ञापन


जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने रविवार को थाने पर पहुंचकर पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आशा वर्कर को छोड़ दिया। पुलिस की पिटाई से गंभीर आशा वर्कर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर, इस संबंध में आशा वर्कर के पति ने एसएसपी बठिंडा गुरप्रीत सिंह से इसकी शिकायत की। घटना को संज्ञान में लेते हुए एसएसपी ने थाना कोटफत्ता के एसएचओ काबुल सिंह व एएसआई दर्शन सिंह को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रही एएसपी सिटी अलका मीणा ने बताया कि एसएचओ और एएसआई के खिलाफ एससी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें