फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेद मक्खी प्रभावित किसान ने की खुदकुशी

Sun, 01 Nov 2015 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव झुंबा के एक किसान ने सफेद मक्खी के हमले से बर्बाद कपास और कर्ज सेे परेशान होकर रविवार को सल्फास निगल कर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन



किसान राजवीर सिंह के पास चार एकड़ जमीन थी। इस बार उसने छह एकड़ जमीन को ठेके पर लेकर कपास की फसल बोई थी।

वहीं सफेद मक्खी के हमले से उसकी फसल खराब हो गई। इसके बाद किसान राजवीर ने महंगे कीटनाशक का छिड़काव भी किया, लेकिन फसल नहीं बच पाई। उस पर सरकारी व गैर सरकार छह लाख रुपये का कर्ज भी था। इससे किसान राजवीर काफी दिनों से परेशान था। उसने रविवार को अपने घर में सल्फास निगल खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला अध्यक्ष शिंगारा सिंह मान ने मृतक किसान के परिवार को पांच लाख मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की है। साथ उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए कर्ज माफ करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें