फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला के युवक की डेंगू से मौत

Sat, 31 Oct 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला /बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां के सिविल अस्पताल में 200 बेड हैं, लेकिन डेंगू के मरीज ही 200 से अधिक दाखिल हैं। नतीजतन बाकी मरीजों को अस्पताल के आंगन में कमरों के बाहर चारपाई देकर लेटाया जा रहा है।
विज्ञापन


बरनाला में सफाई व्यवस्था का हाल बुरा है। नगर काउंसिल के पास कूड़ा फेंकने के लिए जगह न होने के कारण शहर की तमाम प्रमुख सड़कों पर कूडे़ की भरमार है। सिर्फ सिविल अस्पताल में डेंगू के पाजिटिव मरीजों की संख्या 202 के करीब पहुंच चुकी है। जबकि डेंगू के संदिग्ध मरीजों की गिनती 395 तक पहुंच गई है।
 
शहर के बाजवा पत्ती के रहने वाले राकेश कुमार 20-25 दिन से डेंगू से पीड़ित था। उसे लुधियाना रेफर कर दिया था। उसके परिजनों के मुताबिक उसे डेंगू की पुष्टि हुई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। सिविल अस्पताल के एसएमओ डाक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि अस्पताल में डेंगू के 202 मरीज दाखिल हैं।
विज्ञापन


मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण अस्पताल में जगह कम पड़ने के कारण बाकी मरीजों के बिस्तर बाहर लगवा दिए गए हैं। डेंगू मरीजों को हर तरह की सहूलतें दवाएं इत्यादि उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें