फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियारों से युवा पहलवान की हत्या

Fri, 29 Nov 2013 10:34 PM IST
अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदकोट के कस्बा बाजाखाना में बीती रात एक युवा पहलवान की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक हरप्रीत सिंह हैरी (22) के भाई गुरशरण सिंह के ब्यान पर एक दंपति समेत पांच लोगों को नामजद करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए ब्यान में गुरशरण सिंह ने बताया कि उसका भाई पिछले तीन वर्षों से लुधियाना के गांव आलमवीर में सिकंदर पहलवान के अखाड़े में सिखलाई ले रहा था।

वीरवार को ही हरप्रीत सिंह लुधियाना से बाजाखाना आया था और देर शाम वह कस्बे में ही स्थित गुरुद्वारा रामसर साहिब में माथा टेकने गया था।

गुरुद्वारा साहिब जाते समय बाजाखाना निवासी लाली सिंह पुत्र बलवीर सिंह, उसकी पत्नी और भाई काला सिंह समेत दो अज्ञात लोगों ने हरप्रीत सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हरप्रीत सिंह को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने ब्यान के आधार पर लाली सिंह, उसकी पत्नी, भाई काला सिंह समेत 5 आरोपियों पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

शुक्रवार को पुलिस ने मृतक नवयुवक के शव को पोस्टमार्टम के उपरांत वारिसों के हवाले कर दिया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस हत्या के कारणों की भी पड़ताल शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें