सीवरेज विभाग के शिकायत केंद्र में जल सप्लाई एवं सैनिटेशन इंप्लाइज यूनियन की ओर से अध्यक्ष सतपाल की अध्यक्षता में शुरू की गई हड़ताल के तीसरे भी कर्मचारियों ने अपनी मांगों पर विभाग के खिलाफ भड़ास निकाली।
कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन करते सीवर और वाटर सप्लाई योजना के तहत कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी करने, ठेका आधारित कर्मचारियों का वेतन उनकी योग्ता मुताबिक तय करने, वाटर-वर्क्स पर मुलाजिमों को तेल साबुन मुहैया करवाने, 10 सालों से ठेके पर काम करते कर्मचारियों को स्किल्ड रेट देने की मांग की है।
यूनियन के सदस्यों ने चेतावनी देते हुए कहा कि वे बीते दो दिन से काम ठप कर हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन अधिकारियों की ओर से उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
इस मौके पर राकेश दीप अटवाल, करन सिंह, पप्पू राम, सोनू कुमार, सुभाष चंद्र, राम मेहर, बिट्टू कुमार, शेर सिंह, रामफल, राधेश्याम, संदीप कुमार, जसवीर सिंह, काकला सिंह, प्रदीप सिंह और राकेश सिंह मौजूद थे।