फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना से ट्रेनिंग ले रहे पंजाब पुलिस के 51 कर्मी

Tue, 02 Feb 2016 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकवादी हमले से निपटने के लिए बठिंडा छावनी में सेना से पंजाब पुलिस के 51 कर्मी ट्रेनिंग ले रहे हैं।
विज्ञापन


उक्त सभी कर्मी सेना से ट्रेनिंग हासिल करने के बाद मॉकड्रिल भी करेंगे। इसके लिए शहर के भीड़भाड़ वाले माल और अन्य क्षेत्र को चुना जाएगा।

एसएसपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि बीते 15 दिनों से बठिंडा छावनी में उनके 51 पुलिस कर्मी दो भागों में सेना से आतंकवादी हमले से निपटने के लिए हथियार चलाने के अलावा अन्य जरूरी ट्रेनिंग हासिल कर रहे हैं।

इसमें जिले के तहत 16 पुलिस कर्मी एक डीएसपी रैंक की अगुवाई में ट्रेनिंग ले रहे हैं। दूसरे भाग में रेंज के तहत 35 पुलिस कर्मी सेना से ट्रेनिंग हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी का कहना है कि आतंकवादी हमले से निपटने के लिए माकड्रिल भी की जाएगी। एसएसपी का कहना है कि ट्रेनिंग हासिल कर रहे पुलिस कर्मियों से कोई ओर अन्य ड्यूटी नही ली जाएगी, उनको अलग ही कैंप में रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें