फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो खिलाड़ी इंद्रजीत का हौसला बढ़ाने पहुंचे विजय सांपला

Sat, 30 Jan 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने शनिवार देर शाम गांव भागसर पहुंचकर राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर लौटने वाली होनहार छात्रा इंद्रजीत की हौसला अफजाई की।
विज्ञापन


सांपला शाम करीब सात बजे भागसर स्थित छात्रा के घर पहुंचे और 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर छात्रा का हौसला बढ़ाया। वहीं सरकार की तरफ से एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

जानकारी के अनुसार रोपड़ में आयोजित नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटने वाली इस छात्रा के बीते दिन गांव पहुंचने पर कोई नेता या प्रशासनिक अधिकारी स्वागत करने नहीं पहुंचा था। सांपला के साथ भाजपा के प्रदेश यूथ अध्यक्ष शिवबीर सिंह राजन, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश गोरा पठेला, भाजपा नेता विशाल कमरा, मलोट के विधायक हरप्रीत सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें