पीपुल्स पार्टी आफ पंजाब के प्रमुख मनप्रीत सिंह बादल ने अकाली मंत्री सिकंदर सिंह मलूका का विरोध कर रहे लोगों के साथ जत्थेदारों व वर्करों की ओर से मारपीट की घटना को निंदनीय बताया।
उन्होंने एक विशेष बातचीत में कहा कि इस घटना से साफ तौर पर सामने आ चुका है कि अब अकाली दल अपनी गलत नीतियों से लोगों के विरोध का सामना करने में असमर्थ है।
मनप्रीत बादल ने कहा कि सूबे में अगामी विधान सभा चुनाव में अकाली दल की सरकार नहीं बनने दी जाएगी। प्रदेश सरकार अब लोगों में अपना विश्वास गंवा चुकी है।
वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि मलूका का विरोध कर रहे किसानों व मजदूरों से मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस को केस दर्ज करना चाहिए।