फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बठिंडा पहुंची केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल

Sun, 03 Jan 2016 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने रविवार को जिले के विभिन्न गांव में संगत दर्शन समागमों में हिस्सा लिया। इस दौरान हरसिमरत ने पठानकोट हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भेंट की।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि धार्मिक यात्रा जन सेवा के उद्देश्य के साथ शुरू की गई है, इसके पीछे कोई भी राजनीतिक एजेंडा नहीं है।

कांग्रेस के सवालों को सिरे से खारिज करते हुए बादल ने कहा कि जब पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी तो उसने कभी कोई ऐसा काम नहीं किया जिससे सभी धर्मों के लोगों को लाभ मिला हो।

अकाली भाजपा सरकार की तीर्थ यात्रा स्कीम सब धर्मों के लोगों को बिना किसी भेदभाव के उनके धार्मिक स्थानों के दर्शन करवाने का मौका दे रही है।

अबोहर कांड पर हरसिमरत ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और समाज में किसी पर भी ज्यादती करने वाले के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले संगत दर्शन में उन्होंने कहा कि पंजाब एक ऐसा प्रदेश है जहां पर कुदरती आफतों के कारण किसान की बरबाद हुई कपास की फस्ल की विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब खेत मजदूरों को भी जल्द मुआवजा दिया जाएगा। दूसरे कपास उत्पादक राज्यों हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र में सफेद मक्खी से पीड़ित किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया।

केंद्रीय मंत्री ने रविवार को गांव बहादुरगढ़ जंडिया, बांडी, जस्सी बाग वाली, बाहो सिवीयां और मुल्तानिया में संगत दर्शन समागम कर पंचायतों व गांव के लोगों की मुश्किलें सुनी और मौके पर ही उचित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें