जिले के गांव भुच्चो खुर्द व जेठूके में हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप में घायल हो गया।
मृतकों की पहचान सुखदीप कौर, सुखदेव कौर निवासी गांव कलाल कलां जिला बठिंडा और सदीक मोहम्मद निवासी मौड मकसूबा जिला बरनाला के तौर पर हुई है। घायल की पहचान वरिंदर सिंह के तौर पर हुई है।
मरने वाली महिला सुखदीप कौर के बेटे तरसेम सिंह ने नथाना पुलिस को बताया कि उसकी माता सुखदेव कौर को जब सखुदीप अपनी स्कूटी पर लेकर गांव की तरफ जा रही थी तो गांव भुच्चो खुर्द के पास कैंटर चालक जगतार सिंह ने लापरवाही से लाकर कैंटर से उनको टक्कर मार दी।
इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने तरसेम सिंह की शिकायत पर कैंटर चालक जगतार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।
इसी तरह गांव जेेठूके से बरनाला की तरफ जा रहे मोटरसाइकिल सवार को एक अज्ञात ट्राला चालक को टक्कर मार दी, जिससे सदीक मोहम्मद की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका साथी वरिंदर सिंह गंभीर रूप में घायल हो गया।
थाना सदर रामपुरा पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।