गांव ढुडीके में लाला लाजपत राय जन्म स्थान यादगार समिति की ओर से समागम आयोजित किया गया।
इस दौरान उन्हें श्रद्धा के फूल अर्पित करने के लिए कोई मंत्री नहीं पहुंच सका। इस मौके पर स्कूलों-कॉलेजों के विद्यार्थियों के नाटक, गीत, कविता के मुकाबले करवाए गए।
विजेता रहने वाले विद्यार्थियों को इनाम वितरित किए गए। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर परमिंदर सिंह गिल बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।
उनको यादगार समिति की तरफ से सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. मालती थापर, जिला शिक्षा अफसर डॉ. बलदेव सिंह, सचिव रणजीत सिंह धन्ना, एनआरआई प्रधान जगजीत सिंह राणा, जिला परिषद मेंबर जगतार सिंह धालीवाल मौजूद थे।