फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों के स्कूल की नई इमारत का उद्घाटन

Tue, 19 Jan 2016 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुरा फूल
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से राज्य के 12 हजार गांवों में स्थित तालाबों के नवीनीकरण और गंदे पानी की निकासी के लिए 5300 करोड़ खर्च करने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन


इसके अमल में आने से गांवों निवासियों की कई समस्याओं का अंत हो जाएगा। इस बात का खुलासा पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने मंगलवार को फूल टाउन में लड़कियों के सरकारी स्कूल की नव निर्मित इमारत का उद्घाटन करते किया।

मलूका ने बताया कि स्कूल की यह इमारत अति आधुनिक तरीके से तैयार की गई है। इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि रामपुरा फूल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी हो रहा है। इलाके में पंजाबी विवि के इंजीनियरिंग कालेज के साथ-साथ वेटरिनरी कॉलेज और अस्पताल भी बन रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रामपुरा सलाबतपुरा सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू हो चुका है। क्षेत्र के विकास के लिए 25 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने आप और कांग्रेस पार्टी पर जमकर भड़ास निकाली। इस मौके पर नगर काउंसिल अध्यक्ष सुनील बिट्टा, करनैल सिंह ढिल्लों, पार्षद चरनजीत सिंह जटाना, गुरतेज सिंह राना मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें