फर्द केंद्र कर्मचारियों ने मंगलवार को डीसी रेट पर वेतन न मिलने और कंपनी सीएमएस कंप्यूटर लिमिटेड द्वारा उनके साथ की जा रही धक्केशाही के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
इसके बाद उन्होंने डिप्टी कमिश्नर डॉ. बसंत गर्ग को एक मांगपत्र सौंपा।
कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें कंपनी की ओर से 5394 रुपये वेतन दिया जाता है, जो डीसी रेटों से भी काफी काम है। इसके अलावा उन्हें कोई सरकारी अवकाश भी नहीं दिया जाता।
उन्होंने मांग की है कि उन्हें सरकारी अवकाश और डीसी रेट की सुविधा दी जाए, फर्द केंद्र कर्मचारियों को पंजाब लैंड रिकार्ड सोसाइटी के अधीन लाया जाए।
कंपनी की ओर से जारी किया आदेश, ऑपरेटर अपना मोबाइल फोन सुबह 9 से 5 बजे तक एएसएम के पास जमा करवाएं, इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाए। इस मौके पर फर्द केंद्र कर्मचारी यूनियन के दीपक कुमार, रवि, मनप्रीत के अलावा समूह फर्द केंद्र ऑपरेटरों उपस्थित थे।