फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई सेवकों, डॉक्टर के झगड़े में हड़ताल

Sat, 09 Jan 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को सिविल अस्पताल में एक डॉक्टर और प्राईवेट सफाई सेवकों के बीच झगड़े के बाद हड़ताल हो गई।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने काम बंद कर अस्पताल में धरना लगाया। दूसरी असफाई सेवकों ने भी कूड़े के साथ भरीं ट्रालियां थाना सीटी-1 मानसा समक्ष लगा कर इस का विरोध प्रकट किया। सफाई सेवक कह रहे थे कि डॉक्टर ने उनके साथ से मारपीट की है। वहीं डॉक्टर का कहना है कि सफाई सेवक एक बुजुर्ग महिला को अस्पताल में पीटरहा था, रोकने पर ही उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। हड़ताल कारण जिला के सरकारी अस्पताल की ओपीडी में मरीज  परेशान होते रहे।

हुआ यूं कि सुबह के समय सरकारी अस्पताल रोड पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण कूड़े से भरी एक ट्रैक्टर -ट्राली अस्पताल के गेट नंबर वन से दाखिल हो कर दूसरे गेट की तरफ जा रही थी। इस दौरान अस्पताल में अपने लड़के परमजीत सिंह के साथ दवा लेने आई एक बुजुर्ग महिला अमर कौर पत्नी गुरबचन सिंह निवासी मीरपुर कलां के साथ ट्रैक्टर टकरा गया। दोनों मां बेटा जमीन पर गिर पड़े। वहां से गुजर रहे डॉक्टर मानव जिंदल के मुताबिक उनके इस बारे में कहने पर सफाई सेवकों ने हाथोंपाई कर अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद उक्त सफाई कर्मी अपने साथ अन्य व्यक्तियों को लेकर उनके ओपीडी रूम में पहुंचे और हमला करने की कोशिश की। इसके बात अस्पताल कर्मियों ने कामकाज छोड़कर हड़ताल कर दी और रोष धरना लगाकर बैठ गए। थाना सीटी-1 के मुखी हरविंदर सिंह सरा पुलिस पार्टी समेत वहां पहुंचे। हंगामा बढ़ने के बाद प्राइवेट कंपनी जिंदल के जिला मैनेजर राकेश उपाध्याय सफाई सेवकों को लेकर अस्पताल पहुंचे। एसएमओ डॉ. निशान सिंह, एसएचओ हरविन्दर सिंह सरा व डॉ. हरमनदीप सिंह चहल ने दोनों गुटों में समझौता करा दिया। इसके बात डॉक्टरों ने कामकाज शुरू किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें